
Accident आपणी हथाई न्यूज, बीते 48 घण्टों में बीकानेर जिले में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है वहीं इन हादसों में तीन गंभीर घायलों को ट्रॉमा सेंटर बीकानेर से जयपुर के लिए रेफर किया गया है ।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बीछवाल थाना क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई इस संबंध में बिहार के बिहार सरिया निवासी सरोज कुमार यादव ने मामला दर्ज करवाते हुए रिपोर्ट दी है कि गुरुवार की रात उसका साला कृष्णदेव कुमार पुत्र विजय कुमार घर जा रहा था इस दौरान अज्ञात वाहन उसे टक्कर मार दे जिससे वह गंभीर घायल हो गया इलाज के लिए ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।
दूसरा सड़क हादसा नापासर थाना क्षेत्र नौरंगदेसर-रायसर के पास हुआ जहां एक बोलेरों गाड़ी और कैंटर(मिनी ट्रक) की आमने-सामने हो जाने से भीषण भिड़ंत हो गई। इस हादसें में बड़ा गुंसाईसर निवासी लालचंद सारस्वत पुत्र प्रह्लाद सारस्वत की मौत हो गई वही हादसें नत्थूसर बास निवासी निर्मल कुमार पुत्र भंवरलाल,लक्ष्मी देवी पत्नी भुवनेश्वर और गुंसाईसर बड़ा निवासी बाबूलाल पुत्र काशीराम ब्राह्मण गम्भीर घायल हो गए।
पुलिस ने सभी को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर भिजवाया जहां से उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया। बरहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर हादसें के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


