Bikaner Sports News :खेल दिवस पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBikaner Sports News :खेल दिवस पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में विभिन्न...

Bikaner Sports News :खेल दिवस पर डॉ करणी सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेलों का किया गया आयोजन

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,  मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन के तहत क्षेत्रीय खेलकूद प्रशिक्षण केन्द्र की ओर से डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल अधिकारी श्रवण कुमार भांभू ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहायक पुलिस अधीक्षक दीपचंद सहारण एवं जिला हॉकी संघ बीकानेर के अध्यक्ष रणजीताराम बिश्नोई थे।

- Advertisement -Ads

भांभू ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में फिट इंडिया मिशन के तहत 29 से 31 अगस्त तक देश में खेल और फिटनेस गतिविधियों के साथ हर गली हर मैदान खेलेगा सारा हिंदुस्तान की थीम पर खेल दिवस मनाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत डॉ करणी सिंह स्टेडियम में बैडमिंटन, हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल इत्यादि खेल प्रतियोगिता का आयोजन करवाया गया।

जिला खेल अधिकारी भांभू ने बताया कि कार्यक्रम के शुरुआत में मेजर ध्यानचंद जी मूर्ति पर पुष्प चढ़ाकर उनको याद किया गया।सहायक पुलिस अधीक्षक श्री दीपचंद सहारण ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद जी एक महान खिलाड़ी के साथ साथ महान देशभक्त भी थे तथा उनकी जीवनी से आज के युवाओं को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।

भांभू ने बताया कि 30 अगस्त को योगा, एथलेटिक्स एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जायेगी। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक  दिलीप बिश्नोई, हेमन्त मोदी,  गणेश हर्ष, सुनील पंवार,  लक्ष्मण व्यास,  नारायण बिस्सा इत्यादि उपस्थित रहे।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर