Homeखटाखट स्टोरीश्रीडूंगरगढ़ में ट्रक-कार की जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ में ट्रक-कार की जोरदार भिड़ंत, 6 लोगों की हुई मौत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिले के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भारतमाला मार्ग पर हेमासर फांटे के पास ट्रक और हरियाणा नंबर की कार के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर में कार सवार 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में कुल सात लोग सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चार लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।  घायलों को तुरंत श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस के मुताबिक हादसा दोपहर करीब 2 बजे श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर फांटे के पास हुआ। दुर्घटनाग्रस्त कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी जेब में मिले दस्तावेजों और पहचान पत्रों के आधार पर शिनाख्त करने में जुटी हुई है।

शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक और घायल सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जो संभवतः हरियाणा के फतेहाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों और मृतकों को श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।



ताजा खबर