Weather Report : फिर से ठंडी हवाएं प्रदेश में बढ़ाएगी ठंडक,बीकानेर संभाग में बारिश... - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
HomeबीकानेरWeather Report : फिर से ठंडी हवाएं प्रदेश में बढ़ाएगी ठंडक,बीकानेर संभाग...

Weather Report : फिर से ठंडी हवाएं प्रदेश में बढ़ाएगी ठंडक,बीकानेर संभाग में बारिश…

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, बीतें एक हफ्ते में सर्दी का असर कुछ कम नज़र आया है,मगर एक बार फिर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के चलतें मौसम करवट बदलेगा। मौसम विभाग की  22 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

- Advertisement -Ads

 

जबकि बाकी के अन्य संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में कहीं कहीं बरसात हो सकती है। जोधपुर संभाग में मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान बीकानेर व जोधपुर में 25 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। इसी तरह 23 फरवरी को पूर्वी राजस्थान के जयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बरसात हो सकती है। जबकि बाकी संभागों में मौसम शुष्क रहेगा। जोधपुर में मौसम साफ रहने का अनुमान है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर