Weather : मौसम का फिर बदल रहा मिजाज, प्रदेश के इन संभागों में सर्द हवाओं के साथ बारिश की संभावना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीWeather : मौसम का फिर बदल रहा मिजाज, प्रदेश के इन संभागों...

Weather : मौसम का फिर बदल रहा मिजाज, प्रदेश के इन संभागों में सर्द हवाओं के साथ बारिश की संभावना

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने पलटी मारी है जिसके चलते शनिवार को सर्द हवा और बादल छाए रहें, पारे में गिरावट दर्ज की गई। 2 फरवरी मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलने की संभावना जताई जा रही है। जिसमें राज्य के कुछ जिलों में बारिश की आशंका है।

- Advertisement -Ads

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 3 और 4 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसके प्रभाव से उत्तरी और पूर्वी जिलों में बारिश होने की संभावना है। इससे पहले आगामी 24 घंटे में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। इधर, शनिवार को 18 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से कम दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने आज भी प्रदेश के तापमान में थोड़ी गिरावट होने और सर्दी में थोड़ी बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है। 3-4 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ से जयपुर, अजमेर और बीकानेर संभाग के अलावा भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं और कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर