Homeखटाखट स्टोरीWeather: मानसून ने दी राजस्थान में दस्तक, बीकानेर संभाग सहित इन क्षेत्रों...

Weather: मानसून ने दी राजस्थान में दस्तक, बीकानेर संभाग सहित इन क्षेत्रों में होगी बारिश 

basic ad

आपणी हथाई Weather न्यूज,आज पश्चिमी राजस्थान के शेष भागों में भी मानसून आगे बढ़कर औसत से एक दिन की देरी से सम्पूर्ण राज्य को कवर कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार वेल मार्क लो प्रेशर एरिया (WML) आज द.प. यूपी के ऊपर बना हुआ है तथा इसके अब अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे रिकवर होकर उत्तर-पूर्वी दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार 9-10 जुलाई को भरतपुर, जयपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश होने व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। आज जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।10-11 जुलाई से आगामी एक सप्ताह के दौरान राज्य में कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने व केवल छुटपुट स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है।



ताजा खबर