HomeबीकानेरBikaner: विंग्स इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान...

Bikaner: विंग्स इंटरनेशनल सी. सै. स्कूल में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान के तहत आयोजित हुई कार्यशाला

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,तेजी से बढ़ते नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस का अभियान जारी है। जहां एक तरफ बीकानेर एसपी मृदृल कच्छावा के निर्देशन में ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एएनटीएफ (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) राजस्थान द्वारा नशीले पदार्थो के खिलाफ ऑपरेशन लक्ष्मण रेखा CI महेंद्र दत्त शर्मा के सानिध्य में बीकानेर में चलाया जा रहा है। जिसके चलते नशीले पदार्थो के दुष्प्रभाव के साथ-साथ आमजन के जीवन पर पडऩे वाले बुरे असर से बचाव के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान गली मौहल्लो, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थानों के सहयोग से युवा पीढ़ी को जागरूक किया जा रहा है ताकि नशे से दूर रहे और अपने और अपने परिवार को बर्बादी से रोका जा सके। इसी कड़ी में आज बीकानेर संभाग में टॉपर देने वाली और शिक्षा के उत्कृष्ट परिणामोंं से पहचाने जाने वाली विंग्स इंटरनेशनल सी सै स्कूल में जागरूकता की एक कार्यशाला आयोजित की गयी। जिसमें कक्षा 6 से 12 तक विद्यार्थी मौजूद रहें।

इस दौरान एएनटीएफ के प्रभारी महेन्द्र दत शर्मा के साथ पुलिस टीम मौजूद रहीं। वहीं शाला प्रबंधन की और से डायरेक्टर नरोतम स्वामी, शाला प्राचार्य ज्योति खत्री, प्रबंधक सोमेश स्वामी, अशोक स्वामी, CA निर्मल स्वामी तथा विशिष्ट अतिथियों में डॉ. गौरव पारीक (बाल रोग विशेषज्ञ) व मोनित सिंघल (प्रिंसिपल गुरुकुल कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर) सहित अनेेक शिक्षक मौजूद रहें।सर्वप्रथम सभी ने माँ सरस्वती के आगे दीप प्रज्जलवन कर कार्यक्रम की शुरूआत की। आए हुए अतिथियों को शाला परिवार की और से तिलक निकालकर, साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

इस दौरान शाला के डायरेक्टर नरोतम स्वामी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि नशा एक बुरी प्रवृति है। जिसके चलते एक व्यक्ति के कारण पुरा परिवार बदनाम तो होता ही है साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है ।श्री मोनीत सिंघल ने विद्यार्थियों को नशीले पदार्थो से दूर रहने और खुद को समाज के एक प्रतिष्ठित व्यक्ति के रूप में स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान एएनटीएफ के प्रभारी महेन्द्र दत शर्मा ने बच्चों से कहा कि हमारा अभियान लक्ष्मण रेखा है ताकि कोई भी व्यक्ति अपनी सामाजिक मर्यादाओं को ना लांघे। शर्मा ने इस दौरान स्कूल प्रांगण में एक “लक्ष्मण रेखा” नाम की पेटिका भी रखी। जिसमें बच्चोंं से अनुरोध किया गया है कि अगर आपके पास कोई भी व्यक्ति नशीले पदार्थो का विक्रय करता है तो उसकी सूचना इसमें डाल सकते है वो भी बिना किसी नाम पते के ताकि नशे का सामान बेचने वालों पर लगाम लगाई जा सके। शर्मा ने बच्चों से कहा कि आप देश के भविष्य है और युवा पीढ़ी ही इस नशे के कैंसर को रोक सकती है। ऐसे में सभी को आज से प्रण लेना है कि ना तो नशा करेंगे और ना ही करने देंगे।इस दौरान शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों को नशीले पदार्थो से दूर रहने का संकल्प भी दिलवाया।

डॉ. गौरव पारीक नेे भी नशे से मुक्ति के लिए विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि हमे आज से ही नशा मुक्ति के लिए कड़ी से कड़ी जोडऩी होगी ताकि नशे पर लगाम लगाई जा सके। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने साथी विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ सहभागिता की और नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।



ताजा खबर