

आपणी हथाई Big news न्यूज, बीकानेर में लगातार अपराधी अपराध की घटनाओं को खुलेआम अंजाम देकर पुलिस के इकबाल को चुनौती दे रहे है। बीकानेर में नकाबपोश झपटमार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर रफू चक्कर हो रहे हैं। ताजा मामला नया शहर थाना क्षेत्र का है जहां नकाबपोश झपटमार महिला के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए।
जानकारी के अनुसार रामदेव पार्क के पास व्यासों का चौथा निवासी एक महिला के हाथ से मोटर साइकिल सवार नकाबपोश झपटमार बैग छीनकर फरार हो गए। पुलिस पूरे मामले की छानबिन कर रही है।


