


बीकानेर में आज फिर कोरोना डबल डिजिट पर पहुंच गया है। बीकानेर में आज डेढ़ दर्जन से अधिक संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। आज आए संक्रमित मरीज वैद्य मघाराम कॉलोनी, विराटनगर, ईदगाह बारी, सुभाषपुरा, बंगला नगर, आरकेपुरम, प्रताप बस्ती, पुगल फांटा, आरसीपी कॉलोनी, दुलमेरा,बामनवाली, जय नारायण व्यास कॉलोनी, पवनपुरी, लक्ष्मी वुलन मिल के पीछे और रानी बाजार आदि क्षेत्रों से है।


