
आपणी हथाई Weather न्यूज, मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में जैसलमेर में सर्वाधिक बारिश 69 मिमी दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग में आगामी 3-4 दिन केवल छुटपुट स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की-मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2 से 5 जुलाई के दौरान पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।con…

पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 2-3 दिन हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 2-6 जुलाई के दौरान पुनः मानसून सक्रिय होने व भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा व उदयपुर संभाग में 2-6 जुलाई को कहीं-कहीं भारी बारिश व कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है।


