Homeक्राइमBikaner: शहर के इस चौक में चोरों ने मकान को बनाया निशाना,...

Bikaner: शहर के इस चौक में चोरों ने मकान को बनाया निशाना, सोना चांदी चुराकर हुए रफूचक्कर

basic ad

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर में शहर से लेकर गांवों तक लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही है।शहर के कोचरों के चौक में स्थित एक मकान को चोरों ने निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार कोचरों के चौक में नवरत्न कोचर के मकान में सेंधमारी कर चोरों ने करीब पांच किलो चांदी और सोने के आभूषण चुरा लिए। बताया जा रहा है कि मकान मालिक घर से बाहर गए हुए थे और पीछे से चोरों ने मकान में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।

मकान को बनाया निशाना, करीब पांच किलो चांदी और एक सोने का आभूषण ले उड़े चोर, नवरत्न कोचर का बताया जा रहा मकान, एक सप्ताह पहले गए थे बाहर, पीछे से हुई चोरी, कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की टीम मौके पर कर रही पड़ताल, पिछले कई दिनों में शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चोरी की वारदातें आ रही सामने



ताजा खबर