
आपणी हथाई Bollywood न्यूज, सुपर स्टार रजनीकांत की फ़िल्म कुली ने रिलीज के तीन दिनों के भीतर ही 320 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। तीन दिनों में 300 करोड़ प्लस का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली पहली तमिल फ़िल्म कुली बन गईं है।

कुली ने भारत में ही रिलीज के तीन दिनों के भीतर 187 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
रजनीकांत की फ़िल्म का 3 दिन का बिजनेस ही आमिर खान और अक्षय कुमार की इस साल रिलीज हुई फिल्मों के लाइफटाइम बिजनेस से ज्यादा है।
आमिर खान की सितारें जमीन पर ने 263 करोड़ और अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 ने 288 करोड़ का टोटल कलेक्शन किया था। 74 साल के रजनीकांत की बॉक्स ऑफिस सुनामी के आगे ऋतिक रोशन -जूनियर NTR की फ़िल्म वॉर 2 भी काफी पीछे रह गईं है।
मनोज रतन व्यास


