Bollywood :जाह्नवी कपूर सुंदरी के बाद जल्द नजर आएगी संस्कारी गर्ल के रूप में, इस वजह से जाह्नवी चाहती है तीन बच्चों की माँ बनना - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, March 12, 2026
HomeमनोरंजनBollywood :जाह्नवी कपूर सुंदरी के बाद जल्द नजर आएगी संस्कारी गर्ल के...

Bollywood :जाह्नवी कपूर सुंदरी के बाद जल्द नजर आएगी संस्कारी गर्ल के रूप में, इस वजह से जाह्नवी चाहती है तीन बच्चों की माँ बनना

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई Bollywood न्यूज, बोनी और श्रीदेवी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की 29 अगस्त को फ़िल्म परम सुंदरी सिनेमाघरो में लगी है, फ़िल्म में जाह्नवी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा है। फ़िल्म को लोकप्रिय संगीत के कारण अच्छी ओपनिंग भी लगी है। परम सुंदरी के ठीक बाद जाह्नवी की वरुण धवन के साथ सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी फ़िल्म भी रिलीज को तैयार है।

- Advertisement -Ads

इस बीच जाह्नवी ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करतें हुए कहा है कि वह शादी के बाद तीन बच्चों की माँ बनना चाहेगी, जाह्नवी ने तीन बच्चों की चाहत के पीछे यह तर्क दिया है कि 3 उनका लकी नंबर है और दूसरा जब दो भाई या बहन आपसे में लड़े तो कोई तीसरा लड़ाई खत्म करवाने वाला भी होना चाहिए।

जाह्नवी कपूर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे के नाती शिखर पहाड़िया के साथ लम्बे समय से रिलेशन में है और जाह्नवी जल्द शिखर से शादी के बाद तीन बच्चों की माँ बनना चाहती है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर