HomeमनोरंजनBollywood : अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी घुसपैठिया...

Bollywood : अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाला बांग्लादेशी घुसपैठिया ! कैसे शहजाद बन गया विजय दास

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर हमला करने वाले शख्स को आज मुंबई पुलिस ने ठाणे शहर के लेबर कैम्प से पकड़ लिया है, कल देर रात 2 बजे उसको हिरासत में लिया गया। हमलावर का नाम पुलिस ने मोहम्मद इस्लाम शहजाद बताया है। आरोपी के पास भारतीय नागरिक होने का कोई प्रमाण नहीं है। पुलिस के मुताबिक शहजाद बांग्लादेशी घुसपैठियां है। मुंबई में 6-7 महीने पहले आया था, शहजाद ने अपना नाम बदलकर विजय दास रख लिया था। पुलिस ने शहजाद को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 5 दिन की कस्टडी में भेज दिया गया है। आरोपी शहजाद पर सैफ पर हमला करने के अलावा भारत में अवैध घुसने का केस भी चलाया जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर