


Bollywood आपणी हथाई न्यूज, इस वक़्त अपनी आवाज के जादू से करोड़ो दिलों पर राज करने वाले अरिजीत सिंह को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आई हैं । आपकों बता दे कि अरिजीत सिंह ने इस साल जनवरी में बॉलीवुड में बैकग्राउंड सिंगिंग से रिटायरमेंट का अनाउंसमेंट किया था। इसके बाद से फैंस ने हैरानी जताई थी। फैंस अरिजीत की रिटायरमेंट से खुश नहीं दिखे और उन्हे अपना फैसला बदलने के लिए अपील भी की थी। अब उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। अरिजीत सिंह वापसी कर रहे हैं। वह इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ से कमबैक करेंगे। कहा जा रहा है कि वह फिल्म का गाना ‘ये आवारापन’ गाने के लिए तैयार हो गए हैं।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, विशेष भट्ट, ‘आवारापन 2’ के गाने ‘ये आवारापन’ को गाने के लिए अरिजीत सिंह को वापस ला रहे हैं। इस मच अवेटेड गाने को अमाल मलिक ने कंपोज़ किया है और इसके बोल रश्मि विराग ने लिखे हैं। यह गाना 21 जुलाई को सभी स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज़ होगा।


