Homeवायरलनामाबॉलीवुड: बिग बी-प्रभास-दीपिका की फ़िल्म में हुई कमल हासन की एंट्री,कमल को...

बॉलीवुड: बिग बी-प्रभास-दीपिका की फ़िल्म में हुई कमल हासन की एंट्री,कमल को मिला फ़िल्म के लिए 150 करोड़ का ऑफर

आपणी हथाई न्यूज,साउथ के सुपरहिट निर्देशक नाग अश्विन के फ़िल्म “प्रोजेक्ट K” में बाहुबली फेम प्रभास,महानायक अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण पहले से ही जुड़े हुए है। अब खबर आ रही है कि फ़िल्म के मेकर्स ने प्रोजेक्ट K में नेगेटिव भूमिका के लिए निष्णात अभिनेता कमल हासन को अप्रोच किया है। कमल हासन को नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए फ़िल्म के मेकर्स ने 150 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है।

 

अगर कमल हासन इस रोल के लिए हामी भरते है तो प्रोजेक्ट K एक मल्टीस्टारर सुपरस्टार्स की भीड़ वाली मोस्ट अवेटेड फ़िल्म बन जाएगी। इसी फिल्म के सेट पर एक्शन करते वक्त बिग बी को चोट लगी थी। प्रोजेक्ट K अगले साल 12 जनवरी 2024 को रिलीज होगी। इतनी भारी भरकम स्टार कास्ट के कारण फ़िल्म का बजट ही 500 करोड़ के पार चला गया है। फ़िल्म हिंदी समेत दूसरी क्षेत्रीय भाषाओं में वर्ल्ड वाइड रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर