Homeमनोरंजनबॉलीवुड: आदिपुरुष के लिए दर्शकों के मिक्स रिएक्शन,वीकेंड तक 500 करोड़ कमा...

बॉलीवुड: आदिपुरुष के लिए दर्शकों के मिक्स रिएक्शन,वीकेंड तक 500 करोड़ कमा कर भी इन दो फिल्मों से रहेगी पीछे !

आपणी हथाई न्यूज,आज दुनियाभर में फ़िल्म आदिपुरुष लग चुकी है। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदिपुरुष वर्ल्डवाइड 150 करोड़ का बिजनेस आज ही कर सकती है। 150 करोड़ तक पहुंचने के बाद भी आदिपुरुष RRR और KGF 2 जैसी फिल्मों से पीछे रह जाएगी। RRR ने रिलीज के पहले दिन 250 करोड़ और KGF 2 ने करीब 200 करोड़ का व्यापार किया था।

 

 

फ़िल्म देखकर आए लोगो का रिएक्शन मिक्स है। दर्शकों और क्रिटिक्स को फ़िल्म के संवाद दोयम दर्जे के लगे है। प्रभास की पर्सनेलिटी में भी बाहुबली का हैंगओवर साफ नजर आता है। फ़िल्म के गीत और बैकग्राउंड म्यूजिक लोगो को पसंद आ रहे है।

 

आदिपुरुष के बारे में लोगो की मिलीजुली प्रतिक्रिया के कारण आगामी सोमवार से फ़िल्म के कलेक्शन पर खासा फर्क पड़ सकता है। यूं जबरदस्त मार्केटिंग और प्रभास की लोकप्रियता के कारण आदिपुरुष वीकेंड में ही 500 करोड़ का आंकड़ा छू सकती है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर