आपणी हथाई Bollywood न्यूज, अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिल्ली हाईकोर्ट में एक अर्जी लगाई है,ऐश्वर्या ने हाईकोर्ट में याचिका अपने निजी और पब्लिसिटी अधिकारों की रक्षा के लिए लगाई है।ऐश्वर्या ने अनाधिकृत रूप से अपने नाम, फोटोज को उपयोग करने के खिलाफ यह केस दर्ज कराया है। यह अर्जी ऐश्वर्या ने उनके नाम का कमर्शियल मिस यूज करने, फेक और एडिट फोटोज को सोशल मीडिया पर लगाने के खिलाफ लगाई है।
दिल्ली हाई कोर्ट में जज तेजस करिया ने ऐश्वर्या के मामले की सुनवाई की है, जज ने केस की सुनवाई की अगली तारीख 15 जनवरी 2026 की दी है। ऐश्वर्या राय की ऒर से दिल्ली हाईकोर्ट में सीनियर वकील संदीप सेठी ने अदालत में ऐश्वर्या का पक्ष रखा।
मनोज रतन व्यास


