

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड फिल्मकार और स्टार्स हमेशा अपनी फिल्मों के लिए परफेक्ट डेट की तलाश में रहते है, इसलिए ही फिल्मों को फेस्टिवल या लम्बे वीकेण्ड की खोज में हर निर्माता -निर्देशक रहता है। कई बार दिन -महीने को भी शुभ मानकर उस वक़्त फ़िल्म रिलीज करने की होड़ सी लग जाती है, कुछ ऐसा ही इस साल फिर से दिसम्बर माह के फर्स्ट वीक को लेकर हो रहा है।
पिछले दो सालों से दिसम्बर माह के फर्स्ट वीक में रिलीज हुई फ़िल्में ब्लॉक बस्टर हुई है। 2023 में एनिमल और सैम बहादुर 5 दिसम्बर को रिलीज हुई थी और 2024 में पुष्पा 2 रिलीज हुई थी, तीनों फिल्मों ने जबरदस्त बॉक्स ऑफिस बिजनेस किया था।
दिसम्बर के फर्स्ट वीक को शुभ मानते हुए इस वर्ष तीन बड़ी फ़िल्में दिसम्बर के पहले हफ्ते में रिलीज होगी।
रणवीर सिंह की धुरंधर, साऊथ स्टार प्रभास की राजा साब और शाहिद कपूर की विशाल भारद्वाज निर्देशित फ़िल्म। तीनों फिल्मों के मेकर्स अपनी फिल्मों को शिफ्ट करने के मूड में नहीं है, देखना होगा 2025 का दिसम्बर फर्स्ट वीक किस स्टार और फ़िल्म के लिए लकी साबित होगा।
मनोज रतन व्यास


