
आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड ही नहीं दुनिया भर में सर्वाधिक लोकप्रिय गायकों में से एक अरिजीत सिंह अब गायकी के बाद फ़िल्म निर्माण के क्षेत्र में उतरने वाले है।
अरिजीत सिंह इस वक़्त दुनिया के हर बड़े गायक से लोकप्रियता के मामले में आगे है।

स्पोटीफाई पर अरिजीत सिंह के दुनिया में सर्वाधिक 150 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। अरिजीत सिंह ग्लोबल स्टार टेलर स्विफ्ट से भी आगे है,टेलर के स्पोटीफाई पर 139 मिलियन फॉलोअर है।
इतने कामयाब सिंगिंग करियर के बीच 38 साल के अरिजीत सिंह फ़िल्म निर्देशक बनने जा रहें है। अरिजीत अपनी फ़िल्म को एक जंगल एडवेंचर फ़िल्म के रूप में बनाएंगे।
फ़िल्म की कहानी अरिजीत और उनकी पत्नी कोयल सिंह ने लिखी है। अरिजीत फिलहाल फ़िल्म की कास्टिंग और प्री प्रोडक्शन में लगे हुए है। फ़िल्म की शूटिंग इस वर्ष के अंत तक शुरू होगी।
मनोज रतन व्यास


