Homeमनोरंजनमनोरंजन :क्रिकेट कमेंट्री के बाद सिद्धू फिर से करेंगे छोटे पर्दे पर...

मनोरंजन :क्रिकेट कमेंट्री के बाद सिद्धू फिर से करेंगे छोटे पर्दे पर वापसी, सियासत से सिद्धू ने बना ली है अघोषित दूरी

आपणी हथाई न्यूज, पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और राजनेता नवजोत सिंह सिद्धू फिर से छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहें है। नवजोत सिंह ने इस साल हुए आईपीएल 2024 में भी बरसों के बाद क्रिकेट कमेंट्री में वापसी की थी।
सिद्धू 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार के बाद से सियासत से दूर है।

पंजाब कांग्रेस में सिद्धू को कोई पूछ नहीं रहा है, कांग्रेस आलाकमान को भी सिद्धू से अब कोई विशेष सरोकार नहीं रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू फिर से कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से टीवी पर वापसी करेंगे। सोशल मीडिया पर भी कुछ ऐसी ही घोषणा वायरल हो रही है जिसमें सिद्धू को कपिल शर्मा शो में पुन: वापसी के संकेत दिए जा रहें है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर