लाखों की कमाई के लालच में खुद की कमाई से धोना पड़ेगा हाथ ! केबीसी लॉटरी के नाम से हो रहा संदेश वायरल :- पढें पूरी खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, February 16, 2026
Homeमनोरंजनलाखों की कमाई के लालच में खुद की कमाई से धोना पड़ेगा...

लाखों की कमाई के लालच में खुद की कमाई से धोना पड़ेगा हाथ ! केबीसी लॉटरी के नाम से हो रहा संदेश वायरल :- पढें पूरी खबर

- Advertisement -Ads

कुछ ही दिनों में लाखों और करोड़ों कमाने के लालच में अक्सर लोग अपने हाथ की रकम भी गवा बैठे हैं जी हां इन दिनों देश के अलग-अलग हिस्सों में बैठे ठग अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसा रहे हैं डिजिटल युग के जमाने में आपके पास ऑडियो या मैसेज आता है जिसमें आपको लाखों रुपए की लॉटरी का लालच दिया जाता है जिसके बाद आप उसके बताएं अनुसार करते हैं और अपनी कमाई हुई रकम भी गंवा बैठते हैं।

- Advertisement -Ads

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऑडियो मैसेज वायरल हो रहा है जिसे कौन बनेगा करोड़पति या केबीसी नाम से वायरल किया जा रहा है इस मैसेज में 2500000 की लॉटरी का लालच दिया जाता है जिसमें शख्स कहता है कि आप इस प्रतियोगिता में 5000 लोगों के मोबाइल नंबर को शामिल किया गया था जिसमें से सिर्फ जिसके पास या मैसेज आया है उसी को ही 2500000 रुपए के नाम के लिए चुना गया उसके बाद ऑनलाइन ठगी करने वालों का व्हाट्सएप खोल के लिए प्रयास रहता है और वह यह पैसे कैसे प्राप्त करते हैं इसके लिए मैनेजर से जानकारी की बात तक कहते हैं । ऐसे आए कोई संदेश आपके लिए भी नुकसानदायक साबित हो सकते हैं इनसे बचने के लिए आप किसी भी बिना जान पहचान के नंबर को तवज्जो ना दे और सीधे उसे ब्लॉक करें या फिर ऐसे ही किसी मैसेज की शिकायत आप पुलिस से भी कर सकते हैं ।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर