Homeमनोरंजनदेशी सुपरहीरो "शक्तिमान" पर बनेगी मेगाबजट फीचर फिल्म, ये हीरो निभा सकता...

देशी सुपरहीरो “शक्तिमान” पर बनेगी मेगाबजट फीचर फिल्म, ये हीरो निभा सकता है शक्तिमान का किरदार

नब्बे के दशक में टीवी पर बेहद लोकप्रिय रहे शो “शक्तिमान” पर अब एक मेगा बजट फ़िल्म बनने जा रही है। शक्तिमान का कैरेक्टर चरित्र अभिनेता मुकेश खन्ना ने निभाया था। शक्तिमान भारत के बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय था। देशी सुपरहीरो की इस बड़ी फिल्म को सोनी पिक्चर्स और मुकेश खन्ना की कम्पनी भीष्म इंटरनेशनल मिलकर बनाएंगे। शक्तिमान के लीड रोल के लिए मेकर्स ने अभिनेता रणवीर सिंह को अप्रोच किया है। रणवीर सिंह ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए दिलचस्पी दिखाई है। फ़िल्म की पूरी स्टारकास्ट और निर्देशक के नाम के घोषणा होना बाकी है। रणवीर सिंह के बिजी शेड्यूल को देखते हुए फ़िल्म 2024 के विंटर वेकेशन में बनकर रिलीज हो सकती है। रणवीर फिलहाल रोहित शेट्टी की सर्कस,करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में बिजी है। रणवीर को इसके बाद संजय लीला भंसाली की फ़िल्म भी शुरू करनी है, इन तीनो फिल्मों के बाद ही शक्तिमान फ्लोर पर जाएगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर