HomeजैसलमेरSBK कॉलेज में रोमांच से भरपूर रहा छात्रसंघ चुनाव परिणाम, NSUI ने...

SBK कॉलेज में रोमांच से भरपूर रहा छात्रसंघ चुनाव परिणाम, NSUI ने नजदीकी मुकाबले में हासिल की जीत

जैसलमेर में आज छात्रसंघ चुनाव परिणाम को लेकर एसबीके महाविद्यालय खासा चर्चा में रहा। एसबीके महाविद्यालय में एनएसयूआई प्रत्याशी जसवंत सिंह और स्वतंत्र प्रत्याशी मानाराम के बीच कांटे की टक्कर रही। पहली मतगणना के बाद आए परिणाम को लेकर विवाद बढ़ गया था जिसके चलते एक बार फिर से वहां रिकाउंटिंग करनी पड़ी रिकाउंटिंग के बाद ही विजेता प्रत्याशी की घोषणा हो पाई।

सांगीदान बालकिशन कोठरी महाविद्यालय में NSUI के जसवंत सिंह महज 01 वोट से चुनाव जीते जसवंत ने अपने नजदीकी प्रत्याशी को 1 वोट से शिकस्त देकर जीत हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर तुषार पुरोहित महासचिव पद पर प्रेम कुमार और संयुक्त सचिव पद पर जसवंत विजयी रहे।



ताजा खबर