Homeजैसलमेरजैसलमेर के चांधन गांव के भाई बहन ने रचा इतिहास, गांव में...

जैसलमेर के चांधन गांव के भाई बहन ने रचा इतिहास, गांव में छाई खुशियां

basic ad

चांधन गांव के एक ही परिवार के सगे भाई और बहिन ने एक साथ नीट क्वालीफाई किया । यश और यशुमति इणखिया पुत्र और पुत्री श्री उम्मेद इणखिया ने यह कारनामा कर दिखाया । गौरतलब है कि ये दोनों बच्चे जैसलमेर के बड़े राजनीतिज्ञ और चांधन निवासी डॉक्टर रामजी राम के पौत्र और सुपौत्री है । डॉक्टर रामजीराम 70 के दशक में जैसलमेर के जवाहिर हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुके है । वे एक वर्ष तक विदेश (लीबिया) में भी अपनी सेवाएं दे चुके है । यश और यशुमति इणखिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा जी डॉक्टर रामजीराम एवं पिता श्री उम्मेद इणखिया को दिया है । उन्होंने बताया कि हमारे दादा जी जैसलमेर के प्रथम MBBS बने थे । उनकी सेवा भावना से प्रेरित होकर हम भी डॉक्टर बनकर गरीबों और पीड़ितों की सेवा करने का कार्य करेंगे ।



ताजा खबर