जैसलमेर में आज छूटेंगे हंसी के फव्वारे, पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा विराट कवि सम्मेलन - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeजैसलमेरजैसलमेर में आज छूटेंगे हंसी के फव्वारे, पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित...

जैसलमेर में आज छूटेंगे हंसी के फव्वारे, पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित होगा विराट कवि सम्मेलन

- Advertisement -Ads

नगर परिषद जैसलमेर के सौजन्य से स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आज सांय 7 बजे से शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में विराट हास्य कवि सम्मेलन एवं नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन रखा गया है।

- Advertisement -Ads

विराट हास्य कवि सम्मेलन के अवसर पर पदमश्री हास्य सम्राट सुरेन्द्र शर्मा, हास्य कवि सरदार मंजित सिंह, वीररस कवि अशोक चारण, हास्य व्यंग्य कवि पार्थ नवीन, लाफ्टर चैम्पियन शम्भु शिखर, श्रृंगार एवं गीत-गजल गायक पूनम वर्मा तथा हास्य व्यंग्य मंच संचालक राजबिहारी गौड की हास्य कविताएं कवि सम्मेलन में मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

स्वर्ण नगरी प्रबुद्धजन नागरिक अभिनंदन समारोह समिति एवं नगर परिषद मण्डल जैसलमेर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दौरान जैसलमेर के विधायक रूपाराम धनदे के नागरिक अभिनंदन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने समस्त जिला वासियों से इस समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया है।

 

- Advertisement -Ads

ताजा खबर