Homeजैसलमेरजैसलमेर: पुष्करणा दिवस के अवसर पर स्वर्ण नगरी में निकली भव्य शोभायात्रा

जैसलमेर: पुष्करणा दिवस के अवसर पर स्वर्ण नगरी में निकली भव्य शोभायात्रा

Aapnihathi.com,स्वर्ण नगरी जैसलमेर में आज श्री पुष्करणा न्याति ट्रस्ट जैसलमेर द्वारा पुष्करणा दिवस 2022 का भव्य शोभायात्रा निकालकर आगाज किया गया। शोभायात्रा में पुष्करणा समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

शोभायात्रा सत्यदेव पार्क एवं गड़ीसर प्रोल स्थित अमर शहीद सागरमल गोपा की प्रतिमा से शुरू की गई।शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए शोभा यात्रा आसानी रोड, गोपा चौक, जिन्दनी चौकी, नाचना हवेली, गांधी चौक पहुची।

शोभायात्रा में शामिल सभी विप्रजनों ने माँ उष्ट्रवाहिनी, लक्ष्मीनाथजी एवं काले डूंगर राय के भजन एवं अमृतवाणी गाकर सभी के मंत्रमुक्त कर दिया।शोभायात्रा पर जगह जगह सर्व समाज द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

पुष्करणा भवन पर उष्ट्रवाहिनी ध्वज का ध्वजारोहण ट्रस्ट के अध्यक्ष कमलकिशोर ओझा, शिक्षाविद श्रीकृष्ण आचार्य द्वार किया गया।इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक, युवाजन, मातृशक्ति एवं बच्चों ने पूर्ण उत्साह से भाग लिया।



ताजा खबर