Homeखटाखट स्टोरीRajasthan. : देर रात 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के...

Rajasthan. : देर रात 17 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, 6 जिलों के एसपी भी बदले

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, राज्य सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से मंगलवार देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया है। कार्मिक विभाग द्वारा जारी नवीनतम तबादला सूची के अनुसार, कुल 17 भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसके तहत 6 जिलों में नए पुलिस अधीक्षकों (SP) की तैनाती की गई है। इस नई सूची में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) से लेकर सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) स्तर के अधिकारी शामिल हैं।

बदलावों के तहत, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी लता मनोज कुमार को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस (कम्युनिटी पुलिसिंग व जन अभियोग, जयपुर) के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं, केबी वंदना को महानिरीक्षक पुलिस (सीआईडी क्राइम ब्रांच, जयपुर), परम ज्योति को महानिरीक्षक पुलिस (आरएसी, जयपुर) और कालू राम रावत को महानिरीक्षक पुलिस (टेलीकम्युनिकेशन, जयपुर) की कमान सौंपी गई है। इसके साथ ही, हरेन्द्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया महानिरीक्षक पुलिस (IG) बनाया गया है।

मध्यम स्तर के अधिकारियों में श्वेता धनखड़ को उप महानिरीक्षक पुलिस (आरएसी, जयपुर) और भुवन भूषण यादव को उप महानिरीक्षक पुलिस (एसओजी, जयपुर) के पद पर स्थानांतरित किया गया है। कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए मनीष त्रिपाठी को पुलिस अधीक्षक (एटीएस, जयपुर) और गोरधन लाल सौंकरिया को पुलिस अधीक्षक (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जयपुर) नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, रिचा तोमर को कमाण्डेन्ट (11वीं बटालियन आरएसी, नई दिल्ली) तथा वर्ष 2023 बैच की युवा आईपीएस अधिकारी आशिमा वासवानी को सहायक पुलिस अधीक्षक (शहर, भरतपुर) की जिम्मेदारी दी गई है।

क्षेत्रीय स्तर पर प्रशासनिक कसावट लाते हुए सरकार ने छह जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदल दिया है। नए आदेशों के मुताबिक अब राजेश कुमार मीणा को भरतपुर, रोशन मीणा को टोंक, सागर को भीलवाड़ा, पीयूष दीक्षित को दौसा, ज्ञानचंद यादव को कुचामन-डीडवाना और धर्मेन्द्र सिंह को चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक (SP) पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 



ताजा खबर