Homeखटाखट स्टोरीदेश-दुनिया : भारत की कुल GDP का 40 फीसदी हिस्सा 300 अमीर...

देश-दुनिया : भारत की कुल GDP का 40 फीसदी हिस्सा 300 अमीर परिवारों के पास ! अकेले अम्बानी-अडानी के पास GDP का है 18 प्रतिशत हिस्सा ! पढें पूरी रिपोर्ट

आपणी हथाई न्यूज, हुरुन-बार्कलेज़ की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार देश के 300 अमीर परिवार के पास पूरे भारत की कुल जीडीपी का 40 फीसदी हिस्सा है,सिर्फ अम्बानी परिवार की सम्पति भारत की कुल जीडीपी का 12 फीसदी है।

 

40 फीसदी से अधिक 300 अमीर फैमिली के पास करीब 160 लाख करोड़ रुपए है। मुकेश अम्बानी अकेले की सम्पति 28 लाख करोड़ है वही गौतम अडानी की सम्पति 14 लाख करोड़ रुपए है। 300 अमीर परिवार में से मुंबई में 91 परिवार रहते है, दिल्ली -एनसीआर में 62 और कोलकाता में 25 अमीर खानदान रहते है।

 

अम्बानी -अडानी के अलावा कुमार मंगलम बिड़ला परिवार की सम्पति करीब 6 लाख 47 हजार करोड़ रुपए है और जिंदल परिवार की सम्पति 5 लाख 70 हजार करोड़ रुपए है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर