Homeखटाखट स्टोरीRajasthan Breaking : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की...

Rajasthan Breaking : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी     

आपणी हथाई न्यूज,  प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को दौसा के सेंट्रल जेल श्यालावास से फोन पर धमकी दी गई है। मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी जयपुर के पुलिस कंट्रोल रूम को फोन पर दी गई जिसमें आरोपी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पहले मुख्यमंत्री को मार दिया जाएगा।

धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई और दौसा पुलिस ने जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया दौसा पुलिस को सर्च ऑपरेशन के दौरान जेल मे  मोबाइल फोन मिले। इस पूरी घटना में पुलिस ने कार्रवई कर पोक्सो एक्ट के आरोपी जिसने मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी उसे हिरासत में ले लिया है। आपको बता दे बीते 7 माह में यह दूसरा मौका है जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जान से मारने की धमकी मिली है। बीते साल 27 जलाई को भी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को जेल से जान से मारने की धमकी मिली थी।



ताजा खबर