


आपणी हथाई न्यूज, करीब 11 महीने के लंबे अंतराल के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का ऐलान किया है। नई दरें आज से देशभर में लागू हो गई हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 kg)की कीमतों में पूरे देश में ₹60 का सीधा इज़ाफ़ा किया गया है वहीं कमर्शियल सिलेंडर (19 kg): कीमतों में ₹115 की भारी बढ़ोतरी की गई है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष (ईरान-अमेरिका तनाव) के कारण वैश्विक बाजार में गैस की कीमतों में तेजी आई है, जिसका असर भारतीय तेल कंपनियों ने घरेलू कीमतों पर डाला है।


