Homeखटाखट स्टोरीईरान और अमेरिका के बीच 21 घंटे चली शांति वार्ता हुई विफल,...

ईरान और अमेरिका के बीच 21 घंटे चली शांति वार्ता हुई विफल, क्या एक बार फिर शुरू होगा युद्ध

आपणी हथाई न्यूज,अमेरिका और ईरान के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच लगभग 21 घंटे चली शांति वार्ता बेनतीजा रही। इस्लामाबाद में हुई इस बातचीत का मुख्य लक्ष्य  युद्ध विराम को मजबूत करना, लेबनान में चल रहे इजरायली हमलों को रोकना और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना था। इन महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कोई सहमति नहीं बनी है। शांति वार्ता असफल होने के बाद अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के नेतृत्व वाले अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान से अमेरिका के लिए रवाना हो चुका है।

बातचीत खत्म होने के बाद अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस वार्ता में कहा कि समझौता न होने की सबसे बड़ी वजह ईरान का अमेरिकी शर्तों को न मानना है. उन्होंने कहा, ‘हमने 21 घंटे तक लगातार बातचीत की, कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, लेकिन हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके. हमने अपनी रेड लाइन्स साफ कर दी थीं, लेकिन ईरान ने उन्हें स्वीकार नहीं किया.वेंस ने ये भी कहा कि अमेरिका ने काफी लचीलापन दिखाया, लेकिन ‘ईरानी पक्ष ने आगे बढ़ने से इनकार कर दिया.’

उधर, ईरान का कहना है कि अमेरिका इस बातचीत से बाहर निकलने का बहाना ढूंढ रहा था और अब तेहरान का फिलहाल अमेरिका के साथ अगले दौर की बातचीत का कोई इरादा नहीं है।इस्लामाबाद वार्ता फेल होने के बाद पूरे मध्य पूर्व में फिर से तनाव बढ़ने का खतरा पैदा हो गया है।अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एक बार फिर ईरान व अमेरिका के बीच संघर्ष शुरू होगा या दो सप्ताह का युद्ध विराम जारी रहेगा।



ताजा खबर