आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। लगभग 2 सप्ताह से बीकानेर में सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार एक और नया बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ 2 फरवरी को सक्रिय होने की प्रबल संभावना है। पूर्वी राजस्थान के कोटा, जयपुर, अजमेर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां 3-4 फरवरी को भी जारी रहने की संभावना है। हालांकि, पश्चिमी व दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है।


