


आपणी हथाई न्यूज,पुष्कर स्थित माहेश्वरी सेवा सदन में शनिवार से विश्व हिंदू परिषद राजस्थान क्षेत्र के दो दिवसीय अधिवक्ता अधिवेशन की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जस्टिस मदन गोपाल व्यास ने अधिवक्ताओं को संविधान का जीवंत -दूत बताया। उन्होंने अधिवक्ताओं से संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों व कर्तव्य की रक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जाति-भाषा-धर्म-संस्कृति के नाम पर विखंडन होने पर राष्ट्र की छवि को नुकसान होता है।
मुख्य वक्ता आरएसएस के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निंबाराम ने कहा कि संघ का कार्य शाखा में स्वयंसेवक का व्यक्तित्व निर्माण कर पूरे समाज को दिशा देना है। उन्होंने महिलाओं का नेतृत्व खड़ा करने की जरूरत बताते हुए कहा कि संघ के पंच परिवर्तन के भाव को जागृत करने में महिलाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


