Accident : ट्रक-स्लीपर बस की भिड़ंत में 4 मौतें,दो दर्जन से अधिक घायल, सड़क पर मची चीख पुकार.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Thursday, January 22, 2026
Homeखटाखट स्टोरीAccident : ट्रक-स्लीपर बस की भिड़ंत में 4 मौतें,दो दर्जन से अधिक...

Accident : ट्रक-स्लीपर बस की भिड़ंत में 4 मौतें,दो दर्जन से अधिक घायल, सड़क पर मची चीख पुकार..

- Advertisement -Ads

राजस्थान आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे राजस्थान के सीकर जिले के फतेहपुर क्षेत्र मेंएक भयंकर सड़क हादसा हुआ, जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई। बीकानेर हाईवे पर एक स्लीपर बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बस में बैठी सवारियां गुजरात के वलसाड की थी। यह यात्री वैष्णों देवी के दर्शन कर खाटूश्याम जी दर्शन के लिए जा रहे थे।

- Advertisement -Ads

 

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और लगभग 30 लोग घायल हुए। घायलों में से 7 की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। राहत और बचाव कार्य के बाद गंभीर घायलों में से 15 लोगों को तुरंत सीकर अस्पताल में रेफर किया गया।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर