खटाखट स्टोरी : योगी आदित्यनाथ से मिली विवादों में रहने वाली कंगना रनौत,इस वजह से मिलने की है अटकलें.. - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Tuesday, January 20, 2026
Homeखटाखट स्टोरीखटाखट स्टोरी : योगी आदित्यनाथ से मिली विवादों में रहने वाली कंगना...

खटाखट स्टोरी : योगी आदित्यनाथ से मिली विवादों में रहने वाली कंगना रनौत,इस वजह से मिलने की है अटकलें..

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,अक्सर अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निजी भेंट की है। कंगना रनौत साफ रूप से भाजपा समर्थक होने का दावा सार्वजनिक रूप से करती आई है। योगी आदित्यनाथ भी कंगना रनौत के फैन है। योगी ने कई मर्तबा सिर्फ कंगना की फिल्मों को देखने की बात अनेक पब्लिक प्लेटफार्म पर कही है।

- Advertisement -Ads

सूत्रों के अनुसार कंगना यूपी में बनने वाली मेगा फ़िल्म सिटी के विषय मे योगी आदित्यनाथ से मिली है। योगी आदित्यनाथ मुम्बई से भी बड़ी और अत्याधुनिक फ़िल्म सिटी यूपी में बनाने जा रहे है। कंगना हो सकता है कि प्रस्तावित फ़िल्म सिटी में कोई निवेश या प्रोजेक्ट लगा सकती है, इसलिए ही कंगना ने यूपी के मुख्यमंत्री से निजी भेंट की है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर