

आपणी हथाई न्यूज, आख़िरकार भारत में लम्बे इंतजार के बाद टेस्ला इलेक्ट्रिक कार का शो रूम कल खुल गया है।
दुनिया के सबसे अमीर शख्स इलॉन मस्क की कार कम्पनी टेस्ला का भारत में पहला शो रूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स में खुल गया है।
भारत में फिलहाल Y मॉडल की कार बिक्री के लिए उपलब्ध कराई गईं है, इस कार की क़ीमत भारत में करीब 60 लाख रुपए है, भारी इम्पोर्ट ड्यूटी के कारण अमेरिका से भारत में यह कार महंगी बिकेगी, भारत और अमेंरिका की कार क़ीमत में 28 लाख रुपए का मोटा फर्क है।
मुंबई में खोले गए शो रूम की कारे चीन से बनकर आई है।
टेस्ला के शो रूम में आम लोग खरीदने के अलावा टेस्ला की तकनीक और फीचर्स को भी नजदीक से जान सकेंगे।
अगर टेस्ला की कारें भारत में बनने का कोई निर्णय निकट भविष्य में हो तो कार की कीमतों में भारी कमी भी देखने को मिल सकती है।
मनोज रतन व्यास


