

आपणी हथाई न्यूज, टीम इंडिया के युवा टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को ICC नें बीते जुलाई माह का क्रिकेटर ऑफ़ द मंथ चुना है। शुभमन गिल नें बतौर टेस्ट कप्तान हाल ही में इंग्लैंड में हुई 5 टेस्ट मैच की तेंदुलकर -एंडरसन सीरीज में 4 शतकों के साथ 750 से ज्यादा रन बनाए थे, गिल को टेस्ट सीरीज का प्लेयर ऑफ़ द सीरीज अवार्ड भी मिला था।
बीते जुलाई माह में ही गिल नें कुल 567 रन बनाए थे। शुभमन गिल को निकट भविष्य में भारत के तीनों फॉर्मेट का भी कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। गिल नें ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ बन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स और दक्षिण अफ़्रीकी खिलाड़ी मुल्डर को इस रेस में पछाड़ दिया, गिल इन दिनों सितंबर से शुरू होने वाले एशिया कप की तैयारी में लगे है।
मनोज रतन व्यास


