Homeखटाखट स्टोरीएशिया कप 2025 : भारत को मिले बड़े लक्ष्य को PAK बनने...

एशिया कप 2025 : भारत को मिले बड़े लक्ष्य को PAK बनने से रोक नही पाया, अभिषेक शर्मा बोलें.. मैंने अपशब्दों का जवाब बल्ले से दिया

Asia Cup Ind Vs Pak Match आपणी हथाई न्यूज, कल भारत और पाकिस्तान के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान में भारत ने पाकिस्तान को 19वें ओवर में ही 6 विकेट से हरा दिया। भारत की खराब फील्डिंग के कारण पाकिस्तान 171 रन का स्कोर खड़ा कर पाया। कल के मैच में अप्रत्याशित रूप से जसप्रीत बुमराह खासे महंगे साबित हुए। बुमराह ने 4 ओवर में 45 रन दिए और कोई विकेट नहीं मिला।

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी यंग टीम इंडिया ने शुरूआती पावर प्ले में ही मैच भारत के पक्ष में मोड़ दिया। शुरू के 6 ओवर में शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ 69 रन बनाए और दोनों ने फर्स्ट विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी की।
मैन ऑफ़ द मैच अभिषेक शर्मा ने पोस्ट मैच सेरेमनी में कहा पाकिस्तानी खिलाड़ी पहली गेंद से मुझे अपशब्द बोल रहें थे, जिसका मैंने अपने बल्ले से परफेक्ट जवाब दिया।

 

अभिषेक शर्मा ने 39 गेंदों पर तेज 74 रन बनाए वही उपकप्तान गिल ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। सुपर 4 में भारत का अगला मुकाबला 24 सितंबर को बांग्लादेश के खिलाफ खेला जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर