

Asia Cup 2025 आपणी हथाई न्यूज, एशिया कप में कल खेले गए आखिरी औपचारिक सुपर -4 मैच का फैसला सुपर ओवर में हुआ और मैच भारत ने जरूरी 3 रन बनाकर बेहद रोमांचक मैच जीत लिया। मैच में पहले बल्लेबाजी करतें हुए भारत ने 202 रन बनाए। भारत की ऒर से एक बार फिर से अभिषेक शर्मा ने तेज़ 60 रन बनाए, तिलक वर्मा ने 49 और संजू सैमसन ने 39 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका ने निशांका के 107 रनों की बदौलत काउंटर अटैक करतें हुए भारत को कड़ी टक्कर दी।
श्रीलंका आखिरी 5 ओवर में भारत के गेन्दबाजो के सामने रन रेट बरकरार नहीं रख पाई, आखिर के दो ओवर में भारत को लगभग हारे हुए मैच में वापसी अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने करवाई। श्रीलंका यूं तो पहले ही एशिया कप से बाहर हो चुकी है और अब एशिया कप का फाइनल रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा।
मनोज रतन व्यास


