Homeखटाखट स्टोरीविधानसभा चुनाव 2025 : बिहार चुनाव को लेकर NDA ने किया सीटों...

विधानसभा चुनाव 2025 : बिहार चुनाव को लेकर NDA ने किया सीटों का हुआ बंटवारा, पहली बार बीजेपी को बिहार में JDU के बराबर सीट मिली

बिहार चुनाव आपणी हथाई न्यूज, बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA की सीटों का बंटवारा हो गया है। बिहार विधानसभा की कुल 243 सीट में से भाजपा और JDU 101-101 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे।

चिराग पासवान की LJP(R) को 29 सीट मिली है, जीतन राम मांझी की HAM को 6 सीट दी गईं है और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 6 सीट मिली है। आज बिहार में NDA के सभी घटक दलों की साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी। पिछले दो दशक में यह पहली बार हुआ है कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा -JDU को बराबर सीट मिली है।

 

अतीत में हुए सभी विधानसभा चुनाव में सदा ही JDU को बीजेपी से ज्यादा ही सीट मिलती आई है। 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में JDU 115 और बीजेपी 110 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार दोनों दलों को बराबरी की सीट मिली है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर