

आपणी हथाई न्यूज, IPL के 18 वें सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। उदघाटन मैच कोलकाता और बेंगलुरु के बीच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच से पूर्व शाम 6 बजे से ईडन क्रिकेट स्टेडियम में बॉलीवुड की अनेक बड़ी हस्तियां परफॉर्म करेंगी।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार IPL ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख़ खान, सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अरिजीत सिंह, वरुण धवन, श्रद्धा कपूर अपनी प्रस्तुति देंगे। IPL का 18 वां सीजन 22 मार्च से 25 मई 2025 तक चलेगा। देश के 13 अलग -अलग शहरों में IPL के 74 मैच खेले जाएंगे।
मनोज रतन व्यास


