Homeखटाखट स्टोरीBig Boss 19 Winner : गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के...

Big Boss 19 Winner : गौरव खन्ना बने बिग बॉस 19 के विजेता, कौन है गौरव खन्ना ,पढें पूरी खबर

आपणी हथाई न्यूज, सलमान खान के रियलिटी टीवी शो बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले का समापन हो गया है और इस सीजन के विजेता के रूप में टीवी एक्टर गौरव खन्ना (Gaurav Khanna Winner) ने बाजी मारी है। साढ़े तीन महीनों तक बिग बॉस के घर में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर और शानदार खेल दिखाकर गौरव ने सीजन 19 की ट्रॉफी को अपने नाम किया है।

ग्रैंड फिनाले में टॉप-2 फानइलिस्ट के तौर पर गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट (Farhana Bhatt) की जोड़ी पहुंची। सलमान खान ने हमेशा के तरह अपने ही अंदाज में दोनों फाइनलिस्ट के हाथों को पकड़ा रहा और अंत में गौरव का हाथ उठाकर उन्हें इस सीजन का चैंपियन घोषित किया।

 

कौन है गौरव खन्ना

उत्तर प्रदेश में जन्म गौरव खन्ना का मुंबई तक सफर उन लोगों के लिए काफी प्रेरणादायक है, जो एक्टिंग में करियर बनाना चाहते हैं. कानपुर के सिविल लाइंस के रहने वाले गौरव खन्ना ने टीवी इंडस्ट्री में दो दशक से अधिक समय तक अपनी पहचान बनाई है। उनका जन्म 11, दिसंबर 1981 को हुआ था और उन्होंने स्कूलिंग के बाद मुंबई जाकर एमबीए की पढ़ाई पूरी की।

शुरुआती करियर में उन्होंने एक आईटी फर्म में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में काम किया, लेकिन उनका रुझान हमेशा अभिनय की दुनिया की ओर था। उन्होंने टीवी शो और विज्ञापनों में काम किया।उनका पहला प्रमुख टीवी शो ‘भाभी’ था, जिसके बाद उन्होंने ‘कुमकुम : एक प्यारा सा बंधन’, ‘मेरी डोली तेरे अंगना’, ‘जीवनसाथी : हमसफर जिंदगी के’, ‘सीआईडी’, और ‘प्रेम या पहेली : चंद्रकांता’ जैसे शो में काम किया। उन्हें पर्दे पर विशेष पहचान अनुपमा सीरियल से मिली।



ताजा खबर