बड़ी खबर : झुग्गियों में फैली अचानक से आग,गौशाला भी आई चपेट में,100 से अधिक गायों के जिंदा जलने की खबर - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Monday, November 17, 2025
Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : झुग्गियों में फैली अचानक से आग,गौशाला भी आई चपेट...

बड़ी खबर : झुग्गियों में फैली अचानक से आग,गौशाला भी आई चपेट में,100 से अधिक गायों के जिंदा जलने की खबर

- Advertisement -Ads

आपणी हथाई न्यूज,100 से भी ज्यादा गायों के जिंदा जलकर भस्म होने की दुखदाजी खबर उत्तरप्रदेश से आ रही है। गायों के जिंदा जलने की घटना उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में हुई है। गाजियाबाद की झुग्गियों में आग लग जाने के बाद आग पास ही के इलाके इंदिरापुरम में ही स्थित गौशाला तक पहुंच गई।

झुग्गियों की लोकेशन गाजियाबाद की हिंडन नदी के पास की है। शुरुआती जाँच से पता चला है कि आग झुग्गियों के पास स्थित कचरे में आग लगने के कारण फैली। फायर बिग्रेड की टीम आग बुझाने के पूरे प्रयास कर रही है। योगी आदित्यनाथ ने राहत बचाव के काम मे तेजी लाने का आदेश दिया है। 100 से अधिक गायें इसलिए जल गई क्योंकि अधिकतर गायों को गौशाला में बांधा हुआ था। श्री कृष्ण गौसेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आग के कारण 100 से अधिक गायों के जलने की पुष्टि की है।
मनोज रतन व्यास

- Advertisement -Ads

ताजा खबर