Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही,30 दिनों में 5वीं...

बड़ी खबर : अफगानिस्तान में भूकंप ने मचाई तबाही,30 दिनों में 5वीं बार आया भूकम्प ! 500 मौतें 1000 घायल

basic ad

Earthquake News, आपणी हथाई न्यूज, रविवार की देर रात पाकिस्तान सीमा के पास पूर्वी अफगानिस्तान में 6.0 तीव्रता का भूकंप आने से बड़े नुकसान की खबर सामने आई है। यूएसजीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र नंगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास था और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश के अनुसार, पूर्वी प्रांत नांगहार में 509 लोगों की मौत हो गई और 1000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। कई इलाकों में भारी नुकसान भी हुआ है।

भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के कई हिस्सों, खासकर दिल्ली-एनसीआर में भी महसूस किए गए। इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गएम उसी प्रांत में लगभग 20 मिनट बाद दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किलोमीटर थी। यह रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11:47 बजे आया।

अफगानिस्तान में बीते एक महीने में 5वी बार भूकंप आया है। यह देश भूकंप के लिहाज से संवेदनशील इलाका है।ऐसे में यहां अक्सर भूकंप आते रहते हैं। इससे पहले यहां 27 अगस्त को 5.4 तीव्रता, 17 अगस्त को 4.9 तीव्रता, 13 अगस्त को 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 8 अगस्त को, 10 किलोमीटर की गहराई पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया था।



ताजा खबर