Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के ऑफिस घर...

बड़ी खबर : अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के ऑफिस घर पर ईडी की छापेमारी, ये मामला आया सामने

आपणी हथाई न्यूज, बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और पोर्नोग्राफी मामलें में फंस चुके उनके पति राज कुंद्रा के घर शुक्रवार की सुबह देश की नामी एजेंसी ED ने छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि आज सुबह करीब 6 बजे ही ईडी के अधिकारी उनके सांताक्रुज स्थित घर पहुंच गए। यह भी कहा जा रहा है कि ये छापेमारी पोर्नोग्राफी के मामलें से जुड़े कई लोगों पर की गई हैं। इस मामलें में शिल्पा के पति राज कुंद्रा की 2021 में गिरफ्तारी भी हो चुकी है।

दरअसल राज कुंद्रा के घर छापेमारी की वजह पोर्नोग्राफी का सर्कुलेशन है। ईडी का ये मनी लॉन्ड्रिंग इन्वेस्टिगेशन मोबाइल ऐप के जरिये अश्लील कंटेंट का निर्माण और प्रसार की जांच से सम्बंधित है।



ताजा खबर