


आपणी हथाई न्यूज, पंजाब के पूर्व आईजी रहे अमर सिंह चहल ने आज संदिग्ध परिस्थितियों में खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने का प्रयास करने की खबर से चारों ओर सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि यह आत्मघाती कदम उन्होंने अपने ही सुरक्षा कर्मी की रिवाल्वर का उपयोग कर उठाया पेट में गोली लगने के बाद उन्हें गंभीर हालत में तुरंत पटियाला के पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पटियाला के एसपी वरुण शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन करना शुरू किया।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मौका है घटना स्थल से 12 पेजों का एक विस्तृत सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसे पंजाब डीजीपी गौरव यादव के नाम लिखा गया है। इस पत्र में उन्होंने खुद के साथ हुए 8.10 करोड रुपए के ऑनलाइन फ्रॉड का दर्दनाक जिक्र किया है । पुलिस की प्राथमिक जांच में यह माना जा रहा है कितनी बड़ी वित्तीय धोखाधड़ी के कारण है वह गहरे मानसिक अवसाद में थे और इसके चलते यह कदम उठाया गया। बरहाल अमर सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है।
बहबल कलां गोलीकांड में नामजद
अमर सिंह चहल 2015 के चर्चित बहबल कलां कोटकपूरा गोलीकांड में प्रमुख आरोपियों में एक रहे है। इस मामलें में एसआईटी ने फरवरी 2023 में उनके खिलाफ एक चार्जशीट भी दाखिल की थी, इस चार्जशीट में चहल के साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी जैसे कई बड़े नामों को भी शामिल किया गया था। बरहाल पुलिस सुसाइड एटेम्पट को लेकर सत्यता की जांच कर रही है जिसमें उनके परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जा रही है।


