Homeखटाखट स्टोरीबड़ी खबर : तीन सालों के बाद रूस -युक्रेन युद्ध थम सकता...

बड़ी खबर : तीन सालों के बाद रूस -युक्रेन युद्ध थम सकता है, ट्रम्प -पुतिन के बयानों से युद्ध रुकने की जगी उम्मीद

Ads

आपणी हथाई न्यूज, आगामी 24 फ़रवरी 2025 को रूस -युक्रेन युद्ध के तीन साल पूरे हो जाएंगे, इस बीच अब यूं लगता है कि रूस और युक्रेन के बीच तीन सालों से चल रहा युद्ध थम सकता है। 20 जनवरी 2025 को डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। शपथ से पूर्व ही ट्रम्प ने कहा कि शपथ लेने के बाद वह रूस -युक्रेन युद्ध बंद करवाके ही रहेंगे। उधर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने भी ट्रम्प की भी तारीफ करते हुए कहा है कि मुझे ट्रम्प से जल्द से जल्द मिलना है।

 

ट्रम्प के लिए पुतिन ने कहा तमाम अनैतिक साजिशों के बाद भी ट्रम्प व्हाइट हाउस पहुंचने में कामयाब हुए है।
पुतिन ने कहा ट्रम्प अनुभवी और होशियार है, वह रूस और युक्रेन युद्ध और हमारी बीच की समस्याओं को सुलझा सकते है।अमेरिकी मीडिया के अनुसार 20 जनवरी के बाद ट्रम्प और पुतिन के बीच मुलाक़ात हो सकती है और उस मुलाक़ात में रूस -युक्रेन युद्ध को खत्म करने का निर्णय हो सकता है।
मनोज रतन व्यास

Ads

ताजा खबर