Bihar Election 2025 : फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोल्स से कर दी अलग भविष्यवाणी ! अंता उपचुनाव को लेकर भी सामने आये भाव - Aapni Hathai - आपणी हथाई
Wednesday, December 10, 2025
Homeखटाखट स्टोरीBihar Election 2025 : फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोल्स से कर...

Bihar Election 2025 : फलोदी सट्टा बाजार ने एग्जिट पोल्स से कर दी अलग भविष्यवाणी ! अंता उपचुनाव को लेकर भी सामने आये भाव

- Advertisement -Ads

Bihar Election 2025 आपणी हथाई न्यूज, मंगलवार को बिहार विधानसभा चुनाव के 68.79% मतदान के बाद देश के अलग सर्वे एजेंसियों और न्यूज चैनल्स के एग्जिट पोल्स दावों के इतर फलोदी सट्टा बाजार के आंकड़ों ने सबको हैरान कर दिया है। फलोदी बाजार चुनाव के नतीजे एग्जिट पोल्स से अलग बता रहा है। Falodi Satta Bazar

- Advertisement -Ads

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार बिहार में इस बार तेजस्वी यादव की सरकार बन सकती है। अनुमान है कि इस बार राजद सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभर सकती है।

फलोदी सट्टा बाजार के अनुसार, बिहार में इस बार एनडीए को 105 से 135 सीटें मिल सकती हैं। जबकि महागठबंधन को 97 से 127 सीटें मिलने का अनुमान है।

वही दूसरी ओर राजस्थान के अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए भी मतदान पूरा हो चुका है। मतदान के बाद अंता सीट पर भी जीत हार का अनुमान लगाना शुरू हो गया है। वहीं चुनाव में फलौदी सट्टा बाजार का अनुमान काफी माना जाता है। ऐसे में अंता सीट पर भी फलोदी सट्टा बाजार का आंकड़ा सामने आया है।

राजस्थान की अंता विधानसभा सीट को लेकर सट्टा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंता सीट पर मुकाबला त्रिकोणीय है मतदान के बाद जारी भाव में सट्टा बाजार के अनुसार भाजपा की स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

फलोदी सट्टा बाजार ने भाजपा प्रत्याशी मोरपाल सुमन के भाव 55 से 60 पैसे के बीच चल रहे हैं। इसका मतलब है कि बाजार में भाजपा की जीत की संभावना सबसे ज्यादा मानी जा रही है। वहीं निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा के भाव 1.10 से 1.20 रुपए के बीच हैं जो दूसरे नंबर पर हैं। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन के भाव 1.75 से 2 रुपए तक बताए जा रहे हैं। यानी सट्टा बाजार कांग्रेस की स्थिति को अपेक्षाकृत कमजोर आंक रहा है।

इसका मतलब है कि भाजपा उम्मीदवार सबसे आगे नजर आ रहा है। जबकि नरेश मीणा का स्थान दूसरा और कांग्रेस उम्मीदवार का स्थान तीसरा नजर आ रहा है।

हालांकि इन सब आंकड़ो के बीच हम आपकों बता दे कि भारत में सट्टा पूरी तरीके से प्रतिबंधित है और आपणी हथाई ऐसे किसी भी कार्य को प्रमोट नही करता है।

- Advertisement -Ads

ताजा खबर