


Bihar Exit Poll 2025 आपणी हथाई न्यूज, बिहार में दूसरे चरण के मतदान आज समाप्त होने के साथ ही जारी हुए एग्जिट पोल ने बिहार में एक बार फिर से नीतीश की एनडीए सरकार बनने का अनुमान लगा लिया है । इस सब के बीच किसी भी एग्जिट पोल में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 10 से ज्यादा सीटें नहीं मिल रही है। जिससे पीके की उम्मीदे धराशायी होती नजर आ रही है । तो चलिए जानते हैं कि आज जारी हुए एग्जिट पोल में किसने किस पार्टी के लिए क्या कहा।
सबसे पहले हम बात करते हैं दैनिक भास्कर के रिपोर्टर्स एग्जिट पोल के नतीजे की तो उसमें NDA को बहुमत मिलता हुआ दिखाया गया है । भास्कर के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 160 सीट मिल सकती है वही महागठबंधन 100 से कम सीटों में सिमट सकता है । जन सुराज पार्टी का खाता खुल सकता है, लेकिन कुछ खास कमाल करती नजर नहीं आ रही है।
पीपल्स इनसाइड के बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को नीतीश कुमार के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत मिलने के आसार बताए गए हैं। वहीं इसमें महागठबंधन को 102 से कम सीटों पर संतोष करना पड़ सकता है और पीके की जनसुराज पार्टी को दो से ज्यादा सीट भी नहीं मिलने का अनुमान है।
बिहार में पीपल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए सरकार बनने का दावा है। जिसमें महागठबंधन को 75 से 101 सीट और जन सुराज पार्टी को 5 सीट से कम सीट मिलने का अनुमान है।
सर्वे एजेंसी metrize के एग्जिट पोल नतीजे में बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का अनुमान लगाया गया है इस शहर में तेजस्वी यादव के महागठबंधन को भारी नुकसान पहुंचाने का अनुमान जताया गया है । वहीं राजद, कांग्रेस और लेफ्ट दलों की सीटें पिछले चुनाव से भी कम हो सकती है। मैट्रिज के बिहार एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167 सेट महागठबंधन को 70 से 90 सीट और जनसुरज पार्टी को दो सीट व अन्य पार्टियों को 3 से 6 सीटों के बीच आंका गया है।
न्यूज़ 18 ने भी पहले चरण की 121 सीटों पर एनडीए को बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है जिसमें एचडी को 60 से 70 सीट और महागठबंधन को 45 से 55 सेट वी जन्म स्वराज के खाते में जीरो सीट बताई गई है।


